[object Promise]
जयपुर। प्रदेश की मंडावा (झुन्झुनू) एवं खींवसर (नागौर) में विधानसभा के उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
उप चुनाव में मंडावा में कुल 2,27,414 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 1,17,742 पुरुष और 1,09,672 महिला मतदाता शामिल हैं। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2970 सेवा नियोजित मतदाता भी हैं, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मंडावा में कुल 259 मतदान केन्द्र हैं।
इसी तरह खींवसर में कुल 2,50,155 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया सकेगा। इनमें से 1,30,908 पुरुष और 1,19,247 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 608 सेवा नियोजित मतदाता हैं, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खींवसर में कुल 266 मतदान केन्द्र हैं।
Leave a Reply