RAJASTHAN: अपने पति की प्रेमिका और बेटे को महिला डॉक्टर ने जलाया जिंदा

[object Promise]

जयपुर। भरतपुर की सूर्या सिटी में एक महिला डॉक्टर ने अपने पति की प्रेमिका के घर में आग लगाकर घर के बाहर कुंदी लगा दी। इस घटना में प्रेमिका और उसके छह साल के बेटे की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला डॉक्टर ने अपनी सांस को साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। इस बीच, भरतपुर में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने जले हुए घर का दौरा किया और लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर का पति भी डॉक्टर हैँ। उनका भरतपुर में एक क्लीनिक है। इस क्लीनिक पर मृतक महिला काम करती थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उस महिला कर्मचारी और पुरुष डॉक्टर के बीच अफेयर की सूचना पर महिला डॉक्टर ने उसे अपने क्लीनिक से निकाल दिया। इसके बाद उसका पति और महिला कर्मचारी छुप-छुप कर मिलते थे। ये भी बताया जा रहा है कि पुरुष डॉक्टर ने महिला कर्मचारी को एक मकान भी दे रखा था।

गुरुवार शाम महिला डॉक्टर सीमा गुप्ता, सास सुलेखा के साथ डॉक्टर पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर को डराने-धमकाने के लिए उसके घर पहुंची।

दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि महिला डॉक्टर ने अपने साथ लाई स्प्रिट की बोतल को फर्नीचर पर उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद घर के बाहर से कुंडी लगा दी। मौके पर पहुंचे दीपा के भाई अनुज (21) ने घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह भी झुलस गया। इसी बीच दीपा गुर्जर (25)और उनके 6 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

दमकल की गाड़ियां करीब आधा घंटे में आग बुझा पाईं। वारदात के बाद राजकीय आरबीएम अस्पताल में फिजीशियन डॉ. सुदीप गुप्ता के अलावा एसपी हैदर अली जैदी, सीओ सिटी हवा सिंह रायपुरिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डॉ. सुदीप, उनकी पत्नी डॉ. सीमा व मां सुलेखा को हिरासत में ले लिया है। डॉ. सुदीप का शहर में काली बगीची इलाके में श्रीराम अस्पताल है। दीपा गुर्जर करीब 2 साल पहले डॉक्टर सीमा गुप्ता के काली की बगीची स्थित श्रीराम अस्पताल में ही स्वागत कक्ष पर काम करती थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *