RAJASTHAN:भांडा फोड़ कॉलगर्ल्स के नाम पर झांसा देने वाले गिरोह का, 10 लाख रुपए बरामद

[object Promise]

जयपुर। बूंदी पुलिस की एक स्पेशल टीम ने कॉलगर्ल्स के नाम झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह के सरगना सहित सात लोगों को दबोच लिया है। इनके पास से 10 लाख रुपए, एक लग्जरी कार और 22 मोबाइल बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह जयपुर कॉलगर्ल्स और जयपुर एस्कोर्ट आदि नामों से इंटरनेट पर लड़कियों के प्रोफाइल बनाकर लोगों से मिटिंग करवाने के नाम पर ठगी करने के काम को अंजाम देता था।

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बूंदी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने में ऐसी ही ठगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले की तहकीकात में लगी स्पेशल टीम ने ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। इस गिरोह के लोग लड़कियों के फोटो दिखाकर लोगों को कॉलगर्ल के नाम पर उनसे मिलवाने की बात करते हुए उनसे संपर्क बढ़ाता और फिर रुपए एंठने के बाद फरार हो जाते थे।

बूंदी पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शेखर, महावीर, साजिद हुसैन और अजहर नाम के चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। ये सभी इंदौर के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंच गई। उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने जयपुर निवासी मुख्य सरगना कुलदीप पांडे, मुकेश और रामशंकर को गिरप्तार किया है। पुलिस ने अब तक 7 लोगों को दबोच लिया है।

इस प्रकार करते थे ठगी….
यह शातिर गैंग धनाढ्य लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पहले इन लोगों को लड़कियों के फोटो दिखाते और कॉलगर्ल्स बताते हुए उनसे मिलवाने के नाम पर अपने झांसे में ले लेते थे। व्यक्ति गिरोह के चंगुल में फंस जाता तब उससे कॉलगर्ल्स से मिटिंग के लिए एडवांस फीस के नाम पर मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। इसके बाद वे उस व्यक्ति का फोन नंबर ब्लॉक कर देते और फिर दूसरे शिकार की तलाश में जुट जाते थे।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *