मुंबई। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव (PMC) बैंक में चल रहे संकट से अब तक तीन लोगों की जान चली गई है। आरबीआई के प्रतिबंध के बाद पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक के खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पीएमसी बैंक के ग्राहक खाते से अपने ही पैसे को निकालने के लिए सड़क पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिन में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक के 3 खाताधारक की मौत हो चुकी है। इसकी शुरुआत संजय गुलाटी से हुई है। दिल का दौरा पड़ने की वजह से संजय गुलाटी की मौत हो गई थी। गुलाटी के परिवार के मुताबिक उनके पीएमसी बैंक में चार खाते हैं, जिसमें 90 लाख रुपए जमा हैं। बेटे के दिव्यांग होने की वजह से संजय को नियमित रूप से पैसे की आवश्यकता पड़ती रहती थी।लेकिन वह बैंक से पैसा नहीं निकाल पा रहे थे। यही कारण है कि वह बीते कुछ दिनों से परेशान थे।
इसी तरह 59 साल के फत्तोमल पंजाबी की मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण मौत हुई. जबकि मंगलवार की देर शाम बैंक की एक अन्य खाताधारक और 39 वर्षीय महिला डॉक्टर के कथित आत्महत्या कर ली हैं। हालांकि, इन दोनों ही मामले में पीएमसी बैंक के संकट से सीधा कनेक्शन नहीं बताया जा रहा है।
Leave a Reply