PM मोदी ने राजस्थान बीजेपी की विधायक किरण माहेश्‍वरी के निधन पर जताया शोक

[object Promise]

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयीं थीं और गुड़गांव के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है। माहेश्वरी (59) राजसमंद से तीसरी बार विधायक थीं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह कई दिन से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्तीं थीं जहां रविवार रात उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।’ मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा ने भी माहेश्वरी के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *