MAHARASHTRA LIVE UPDATES: 30 साल पुरानी शिवसेना-भाजपा की दोस्ती टूटी, मोदी सरकार से सावंत ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक सोनिया गांधी से मिलेंगे

MAHARASHTRA LIVE UPDATES: 30 साल पुरानी शिवसेना-भाजपा की दोस्ती टूटी, मोदी सरकार से सावंत ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक सोनिया गांधी से मिलेंगे

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए दो हफ्ते से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी सरकार बनाने का रास्ता अब दिखाई देने लगा है। चुनाव परिणाम में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला था। परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर दोनों की राह अलग-अलग हो गई है। अब महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास बनने जा रहा है क्योंकि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की कवायद चल रही है। क्योंकि भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया है। राज्यपाल ने शिवसेना से आज शाम साढे सात बजे तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है।

LIVE…
– कांग्रेस विधायक सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे।
-शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बैठक अब समाप्त हो गई है।
– शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने केन्द्र की माेदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले वे भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को झूठा साबित करने का प्रयास किया गया। ठाकरे परिवार जाे वचन देता है उसको निभाता है। भाजपा पर अपने फार्मूला से पीछे हटने का आरोप लगाया है।

-कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, केसी पडवी और विजय वादतीश्वर को दिल्ली तलब किया गया है। ये नेता शाम 4 बजे 10 जनपथ में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का कार्यक्रम है।

-महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार से मिलने उनके घर गए हैं। इन दोनों के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बैठक जारी है।

  • NCP की बैठक के बाद एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि कांग्रेस के निर्णय के बाद ही हम कुछ निर्णय कर पाएंगे। हम कांग्रेस के बिना शिवसेना के साथ नहीं जा सकते हैं। क्योंकि हमने मिलकर चुनाव लड़ा है।

  • कांग्रेस की वर्किँग कमेटी की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है। अब फिर चार बजे बैठक हाेगी। इसके बाद शिवसेना को समर्थन पर निर्णय होगा।

-कांग्रेस के 44 में 37 विधायक इस बात पर सहमत बताए जा रहे हैं कि शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्ष में हैं। कांग्रेस के विधायकों को फिलहाल जयपुर में रखा गया है और दिल्ली में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मसले पर बैठक कर रहा है। ये विमान से तीन बजे मुंबई आने का कार्यक्रम हैं।

-दिल्ली में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा की जा रही है।

-शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के अहंकार की वजह से महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार नहीं बन पाई है। इसके लिए पूरा दोष भाजपा को जाता है।
-शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है।

-कांग्रेस ने दस बजे कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
– शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वे 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी देंगे।
शरद पवार ने कहा है कि शिवसेना को समर्थन लेना है तो पहले एनडीए से अपना नाता तोड़ लें। इसके बाद लगातार राजनीति बदल रही हैं। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अभी हमारी पोजिशन यही है कि हम विपक्ष में बैठेंगे, लेकिन हम आगे की रणनीति पर फैसला हाईकमान के निर्देश के बाद लेंगे।

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा ना सरकार बनाने की हालत में है, ना वह सेना के साथ 2.5 साल का फॉर्मूला अपना रही है। ये किस तरह की राजनीति है? उन्होंने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने कह दिया है कि शिवसेना का ही सीएम होगा तो मतलब सीएम शिवसेना का होगा।

आपको बताते जाए कि राज्यपाल ने शिवसेना से सोमवार शाम तक सरकार बनाने के लिए सूचित करने के लिए कहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *