मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना पाने के बाद राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। महाराष्ट्र में जैसे ही राष्ट्रपति शासन लगा तो शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। शिवसेना की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शिवसेना की ओर से अभी SC में राज्यपाल के द्वारा अधिक समय नहीं दिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की गई है, हालांकि राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ शिवसेना एक और याचिका दायर कर सकती है।
LIVE UPDATES…
-शिवसेना के वकील सुनील फर्नांडिस ने बताया कि हम आज शिवसेना की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर नहीं कर रहे हैं। यह कब दर्ज किया जाए, इस पर निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। मंगलवार की याचिका का कोई उल्लेख नहीं है, महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ है जो उन्हें 3 और दिन देने से इनकार किया था।
-एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि एनसीपी ने राज्यपाल को एक पत्र देकर तीन दिनों की मोहलत मांगी थी क्योंकि कांग्रेस के नेता यहां नहीं थे और सुबह की स्थिति अलग थी। हम पूरी प्रक्रिया के लिए अधिक समय चाहते थे
- एनसीपी के अजित पवार ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना तीनों दल सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
-
शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल से होटल में सरकार बनाने को लेकर बैठक की है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के 44 विधायक जो पिछले कुछ दिनों से जयपुर में रुके हुए थे, वह आज वापस महाराष्ट्र रवाना होंगे। होर्स ट्रेडिंग से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी विधायकों को 5 दिनों से जयपुर में रखा हुआ है। महाराष्ट्र में अब राष्ट्रपति शासन लग गया है और अभी भी एनसीपी-कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही है।
Leave a Reply