महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए दो हफ्ते से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी सरकार बनाने का रास्ता अब दिखाई देने लगा है। चुनाव परिणाम में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला था। परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर दोनों की राह अलग-अलग हो गई है। अब महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास बनने जा रहा है क्योंकि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने की कवायद चल रही है। क्योंकि भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया है। राज्यपाल ने शिवसेना से आज शाम साढे सात बजे तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है।
LIVE…
-कांग्रेस के 44 में 37 विधायक इस बात पर सहमत बताए जा रहे हैं कि शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्ष में हैं। कांग्रेस के विधायकों को फिलहाल जयपुर में रखा गया है और दिल्ली में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मसले पर बैठक कर रहा है। ये विमान से तीन बजे मुंबई आने का कार्यक्रम हैं।
-दिल्ली में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा की जा रही है।
-शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा के अहंकार की वजह से महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार नहीं बन पाई है। इसके लिए पूरा दोष भाजपा को जाता है।
-शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है।
-कांग्रेस ने दस बजे कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
– शिवसेना के केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने मोदी सरकार से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वे 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी देंगे।
शरद पवार ने कहा है कि शिवसेना को समर्थन लेना है तो पहले एनडीए से अपना नाता तोड़ लें। इसके बाद लगातार राजनीति बदल रही हैं। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अभी हमारी पोजिशन यही है कि हम विपक्ष में बैठेंगे, लेकिन हम आगे की रणनीति पर फैसला हाईकमान के निर्देश के बाद लेंगे।
शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा ना सरकार बनाने की हालत में है, ना वह सेना के साथ 2.5 साल का फॉर्मूला अपना रही है। ये किस तरह की राजनीति है? उन्होंने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने कह दिया है कि शिवसेना का ही सीएम होगा तो मतलब सीएम शिवसेना का होगा।
आपको बताते जाए कि राज्यपाल ने शिवसेना से सोमवार शाम तक सरकार बनाने के लिए सूचित करने के लिए कहा है।
Leave a Reply