MAHARASHTRA : प्रफुल्ल पटेल बैठक के बाद बोले- डिप्टी सीएम NCP का, कांग्रेस का होगा स्पीकर

MAHARASHTRA : प्रफुल्ल पटेल बैठक के बाद बोले- डिप्टी सीएम NCP का, कांग्रेस का होगा स्पीकर

मुंबई। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की 4 घंटे चली बैठक के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने अहम सूचना दी है। उद्धव ठाकरे गुरुवार शाम को शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में एक ही उप मुख्यमंत्री होगा और डिप्टी सीएम का ये पद एनसीपी को मिला है। हालांकि अभी तक एनसीपी की ओर से उप मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये तय नहीं हो पाया है। कांग्रेस को स्पीकर का पद दिया गया है।

इससे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज सुबह विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाया। इस सत्र में मंत्री वह प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर को शपथ दिलाई। इसके बाद विधायकों को शपथ दिलाई गई। उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में दो डेप्युटी सीएम बनाए जा सकते हैं। इस रेस में कांग्रेस के कोटे से बालासाहेब थोराट और एनसीपी के कोटे से जयंत पाटिल का नाम आगे चल रहा है। एनसीपी नेता अजित पवार की इस सरकार में क्या भूमिका होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अजित पवार ने कहा है कि मंत्री पद पर वह पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे।

LIVE अपडेट…
– महाराष्ट्र में एक ही उप मुख्यमंत्री होगा और उप मुख्यमंत्री का ये पद एनसीपी को मिला है। हालांकि एनसीपी की ओर से उप मुख्यमंत्री कौन बनेगा ये अबतक तय नहीं हो पाया है, वहीं कांग्रेस को स्पीकर का पद दिया गया है।

  • करीब चार घंटे चली एनसीपी-कांग्रेस-शिवेसना की बैठक। मंत्रिमंडल के बंटवारे को लेकर हुई चर्चा। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बताया कि सबकुछ फाइनल हो चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *