MAHARASHTRA: पंकजा मुंडे ने नहीं खोले पत्ते BJP छोड़ने के सवाल पर, कहा…

MAHARASHTRA: पंकजा मुंडे ने नहीं खोले पत्ते BJP छोड़ने के सवाल पर, कहा…

मुंबई। भाजपा नेता के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने मीडिया से संबोधित करते हुए कहा कि अब 12 दिसंबर को बोलूंगी, अभी और नहीं कुछ कहना चाहती। आपको बताते जाए कि अभी चर्चा बनी हुई है कि पंकजा मुंडे शिवसेना में जा सकती है।

भाजपा छोड़ने के सवाल पर भाजपा की नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं पार्टी (BJP) की ईमानदार कार्यकर्ता रही हूं, मैंने पार्टी के लिए काम किया है और मैं अपने ऊपर लगे आरोपों से व्यथित हूं। मैं अब 12 दिसंबर को बोलूंगी, अभी और नहीं कुछ कहना चाहती। शिवसेना में शामिल होने की खबरों पर शिवसेना के विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि 12 दिसंबर को पंकजा मुंडे तय करेगी कि वह आगे कहां जाएंगी। अगर वह शिवसेना में शामिल होती हैं, तो हम खुशी से उनका स्वागत करेंगे। स्वर्गीय गोपीनाथ जी और बालासाहेब जी ने अतीत में सौहार्दपूर्ण संबंध साझा किए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *