MAHARASHTRA: जुआ तो नहीं खेल गई अजित पवार पर भरोसा कर भाजपा?

MAHARASHTRA: जुआ तो नहीं खेल गई अजित पवार पर भरोसा कर भाजपा?

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह जो फेरबदल हुआ बड़ा अप्रत्याशित था। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की शपथ ली। कुछ ही देर बाद NCP नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इस शपथ ग्रहण के बाद राज्य की राजनीति तेज हो गई। सरकार बनाने की कवायद में जुटी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी इस घटना के बाद शरद पवार की ओर से इन दलों को आश्वस्त किया गया कि सब कंट्रोल में है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार दावा करते हैं कि सब ठीक है तो ऐसे में माना जाए कि लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के चक्कर में भारतीय जनता पार्टी भंवर में तो नहीं फंस गई। अजित पवार के साथ फडणवीस के शपथ ग्रहण के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि राज्य में नवनियुक्त सरकार का एनसीपी समर्थन नहीं करती है। यहां तक कि शरद पवार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन विधायकों को भी पेश किया जो अजित पवार के साथ शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थे।

अजित पवार के साथ शपथ ग्रहण समारोह में दिखने वाले धनंजय मुंडे शाम को शरद पवार की बैठक में शामिल हो गए। बैठक में एनसीपी के विधायक दल के नए नेता चुने गए जयंत पाटिल ने दावा किया कि बैठक में 54 में से 42 विधायक शामिल थे। जबकि 7 विधायक संपर्क में हैंं। रविवार को होने वाली बैठक में 49 विधायक शामिल होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *