मुंबई। शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पत्रकारों के सवाल पर भड़क गए। क्योंकि उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई। इसका जवाब देते शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सेक्युलर का मतलब क्या है? संविधान में जो कुछ लिखा है, वही सेक्युलर है। इस दौरान एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी उद्धव ठाकरे की ओर से जवाब दिया। यह घटना उस दौरान की है जब
गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के फैसलों की जानकारी दे रहे थे।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये सरकार आम जनता के लिए काम करेगी। जनता का आशीर्वाद बना रहना चाहिए, उन्होंने रायगढ़ के शिवाजी किले को संवारने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए 20 करोड़ का फंड जारी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि मुख्य सचिव से किसानों को लेकर जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए काम करेगी।
उद्धव ठाकरे ने बताया कि मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस कैबिनेट ने जो पहला निर्णय लिया है, वह रायगढ़ के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए को मंजूरी देना है जो छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी थी।इससे पहले उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ ग्रहण शिवाजी महाराज को नमन करते हुए मराठी भाषा में ली। वे ठाकरे परिवार से पहले मुख्यमंत्री हैं। कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने भगवा रंग का कुर्ता पहना हुआ था, जो कि उनकी पार्टी का रंग भी है।
Leave a Reply