मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की अगुवाई में चल रही सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। उद्धव ठाकरे के 32 की ताजपोशी के बाद आज अजित पवार एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। साथ ही तीनों पार्टियों के कई मंत्री भी शपथ लेंगे।
आपको बताते जाए कि उद्धव ठाकरे ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कुछ ही मंत्रियों ने पदभार संभाला था। अब पूरी तरह से मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है, इसमें कांग्रेस के 12, एनसीपी से 16 और शिवसेना से कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल का बंटवारा सीटों के हिसाब से होना बताया जा रहा है। कांग्रेस – 10 कैबिनेट, 2 राज्य मंत्री, एनसीपी – 12 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्री और शिवसेना – 11 कैबिनेट, 3 राज्य मंत्री शपथ ले सकते हैं।
महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में एनसीपी की दबदबा बढ़ सकता है, क्योंकि अजित पवार की एक बार फिर बतौर उपमुख्यमंत्री एंट्री हो रही है। साथ ही उनके पास गृह मंत्रालय रह सकता है। इनके अलावा एनसीपी से धरमराव अत्रम, राजेश टोपे, नवाब मलिक, संग्राम जगतप, हसन मुशरीफ, अनिल देशमुख, अदिति तटकरे और राजू शेट्टी के मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Leave a Reply