MAHARAHSTRA: अज्ञात लोगों ने किया भाजपा नेता के परिवार पर हमला, 5 की हत्या

[object Promise]

जलगांव। जिले के भुसवल शहर में भारतीय जनता पार्टी(BJP) के नगर सेवक रविंद्र खरात के परिवार पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियों चलाई और चाकू से भी हमले किए गए। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरा भुसावल में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड को आपसी रंजीश बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविंद्र खरात भुसावल शहर स्थित समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे । इसी दौरान दो आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलना प्रारंभ कर दी । यह हादसा रविवार रात करीब 9 बजे हुआ है।

गोलीबारी की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव बाहर आए। हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी। सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए, वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए। हमलावरों ने चाकू से सुनील खरात पर बुरी तरह से हमला किया और उनका गला काट दिया। उनकी वहीं पर मौत हो गई।

हमलावरों ने बाद में रविंद्र खरात के दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर के साथ उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला बोल दिया। इस के बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना में दो व्यक्तियों की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों को हमले के तत्काल बाद जलगांव सिविल अस्पताल में एडमिट कराने ले जाया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इस घटना में मृतक रविंद्र की पत्नी भी घायल हो गई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के आधे घंटे के बाद जलगांव के पुलिस विभाग ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के समय हाथापाई होने से दो आरोपी भी जख्मी हो गए हैं। भुसावल शहर के साथ पूरे जिले में बहुत खलबली मची है। पुलिस अधीक्षक पंजाबराव उगले ने बताया कि इस घटना के बाद भुसावल शहर में माहौल तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *