MADHYA PRADESH: घर की रसोई में पति की हत्या कर दफनाई लाश

MADHYA PRADESH: घर की रसोई में पति की हत्या कर दफनाई लाश

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महीने पहले एक महिला ने अपने पति की हत्या करके अपनी रसोई में दफना कर भोजन बनाती रही। मृतक के बड़े भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने जांच कर शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी थी कि 22 अक्टूबर से उसका भाई लापता है। इस मामले में नया मोड़ 21 नवंबर को तब आया जब महेश के बड़े भाई अर्जुन ने पुलिस से संपर्क किया कि पीड़ित के भाई ने बताया कि उसके भाई के लापता होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य उसके घर जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पत्नी प्रमिला ने आने नहीं दिया। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने कई बार मैंने अपने भाई के घर जाने का प्रयास किया लेकिन हर बार उसकी पत्नी बुरा बर्ताव करती और गालियां देकर भगा देती। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम गांव में भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को प्रमिला के घर से बदबू महसूस हुई।

एसएचओ अमरकंटक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक बार जब हमें महसूस हुआ कि घर के अंदर से दुर्गंध आ रही है, तो पूरी जगह की तलाशी ली गई। आखिरकार रसोई के स्लैब में खुदाई शुरू हुई। खुदाई के दौरान रसोई स्लैब के नीचे एक सड़ा-गला शव मिला। शव को जहां दफनाया गया था प्रमिला उसी स्थान पर पिछले एक महीने से खाना बना रही थी। प्रमिला ने बताया कि उसके सबसे बड़े बहनोई गंगाराम ने उसे अपराध करने में सहायता की। हालांकि पूछताछ में गंगाराम ने हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *