चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने रणनीति बनाना प्रारंभ कर दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें, कांग्रेस को 31 सीटें, 10 सीटें जेजेपी को मिली है। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा सरकार बनाने की प्रकिया तेज कर दी है। लेकिन भाजपा निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है। इसी बीच पांच विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। वे इस बैठक में निर्णय लेंगे किसको समर्थन करेंगे। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे।
LIVE अपडेट…
– मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर चुनाव परिणाम आने के बाद आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उनसे निर्दलीय विधायकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में आपको बाद जानकारी देंगे।
- मुख्यमंत्री खट्टर दिल्ली में हरियाणा भवन में पहुंच गए हैं। वे अब निर्दलीय विधायकों से मिलेंगे।
हरियाणा के पांच निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और महासचिव अनिल जैन से मुलाकात कर हरियाणा में बीजेपी को समर्थन देने पर मुहर लगा दी है। अब भाजपा के पास कुल 40+5= 45 विधायकों का समर्थन मिल गया है।
जिन विधायकों ने जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाकात की हैं वो हैं:- रणधीर गोलन- पुंडरी,बलराज कुंडू- महम,रणजीत सिंह- रानियां, राकेश दौलताबाद- बादशाहपुर
, गोपाल कांडा – सिरसा शामिल हैं। -
आज दोपहर तक दो और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान- दादरी और धर्मपाल गोंदर- नीलोखेड़ी जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाक़ात करेंगे। ये सभी निर्दलीय विधायक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाक़ात करने का कार्यक्रम है।
-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन के साथ बैठक करेंगे।
-भाजपा को सबसे पहले जीत हासिल हुई है। हरियाणा के रानिया से निर्दलीय निर्दलीय विधायक और ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि उनका समर्थन नरेंद्र मोदी के लिए है और वे मोदी के साथ विकास के रास्ते पर चलेंगे।
पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बैठक में सभी की राय जानने के बाद पार्टी अपने अगले कदम पर विचार करेगी।
आपको बताते जाए कि हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा, रानियां से जीते निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला और सिरसा की बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल गुरुवार को चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच गए। इन तीनों ने पहले हरियाणा बीजेपी के प्रभारी और बीजेपी महासचिव अनिल जैन से मुलाकात की और फिर देर रात जेपी नड्डा से उनके घर पर मिले। बताया जाता है कि इस मुलाकात में हरियाणा के सत्ता समीकरण पर लंबी चर्चा हुई है। बाद में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के घर पर जेपी नड्डा, अनिल जैन और बीएल संतोष ने आधी रात को हरियाणा की स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही तो पांच-छह और निर्दलियों का समर्थन भी भाजपा को मिलने की बात सामने आई है।
Leave a Reply