HARYANA ASSEMBLY ELECTION: 84 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की कांग्रेस ने,नहीं मिला अशोक तंवर को टिकट

[object Promise]

चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार देर रात जारी कर दी है। कांग्रेस ने 90 सीटों में से 84 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, रणदीप सुरजेवाला को कैथल, कुलदीप बिश्नोई को आदमपुर और तोशाम से किरण चौधरी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने मौजूदा 17 विधायकों में से 16 को टिकट दिया है। पार्टी ने हिसार के आदमपुर सीट से कुलदीप विश्नोई और पंचकूला सीट से चंद्र मोहन को मैदान में उतार दिया है।

 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को टिकट नहीं दिया गया है। आपको बताते जाए कि बुधवार को अशोक तंवर के समर्थकों सहित दिल्ली के एआईसीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *