चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने के बाद अब 90 सीटों के लिए सारे उम्मीदवारों का एलान हो गया है। इससे पहले भाजपा ने 78 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी।
लिस्ट के अनुसार, भाजपा ने नारायनगढ़ से सुरेंदर राणा, पानीपति सिटी से प्रमोद विज, गनौर से निर्मल चौधरी, खरखौदा से मीना नरवाल, फतेहाबाद से दुदाराम बिश्नोई, आदमपुर से सोनाली फोगाट, तोशम से शशिरंजन परमार, मेहम से शमशेर, कोसली से लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी से सुनील मुसेपुर, गुड़गांव से सुधीर सिंगला और पलवल से दीपक मंगला को टिकट दिया गया है।
इस लिस्ट में भी बादशाहपुर सीट से विधायक राव नरबीर सिंह और फरीदाबाद से विधायक बिपुल गोयल का नाम नहीं है। ये दोनों राज्य सरकार में मंत्री हैं।
आपको बताते जाए कि भाजपा ने दो मंत्रियों सहित कुल 14 विधायकों का टिकट काटा है। 12 सीट की इस सूची में पलवल से सीएम के सचिव दीपक मंगला को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं गुड़गांव से विधायक उमेश अग्रवाल का टिकट काट सुधीर सिंगला पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
Leave a Reply