चंडीगढ़/नई दिल्ली। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में रविवार दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ मनोहरलाल खट्टर लेंगे। इस बात की पुष्टि राज्यपाल से मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने करते हुए बताया कि वह जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना रहे हैं। वह गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को बीजेपी के 40, जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय, कुल 57 विधायकों का समर्थन है। खट्टर ने आगे बताया कि कल यानी रविवार दोपहर सवा दो बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं खट्टर ने साफ किया दुष्यंत चौटाला राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा है कि भाजपा को जेजेपी और छह विधायक का समर्थन प्राप्त है और हम विधायक कांडा का समर्थन नहीं लेंगे। साथ ही सरकार में एक उप मुख्यमंत्री बनाएंगे। आपको बताते जाए कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच डील हाेने केे बाद आज मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
अपडेट…
हरियाणा में बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया है। भाजपा को दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) का समर्थन प्राप्त है।
- जननायक जनता पार्टी (जजपा) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन का पत्र शुक्रवार को राज्यपाल को सौंप दिया। हालिया विधानसभा चुनाव में जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
-भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए। खट्टर के साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला भी उनके साथ हैं।
-हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के समर्थन वाली सरकार बन रही है, जिसके तहत भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर रविवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
-चंडीगढ़ की बैठक मनोहरलाल खट्टर चुन लिए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने खट्टर को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक की बैठक चल रही है। इसके बाद वह सरकार बनाने के लिए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर दावा पेश करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिवाली के बाद नया मंत्रिमंडल गठित किया जा सकता है।
-विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेजेपी में शामिल होकर करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव ने वीडियो जारी कर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के साथ गद्दारी है। आपको विपक्ष में बैठना चाहिए था। जब बीजेपी निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बना रही थी, तब आप खुद गए और गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। गठबंधन गलत है।
इससे पहले भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक है। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यालय सजा दिया गया है। पोस्टर लगा दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में शनिवार को नई सरकार का शपथग्रहण हो सकता है।
गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री बीजेपी और उपमुख्यमंत्री जेजेपी से होगा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती हैं, जबकि जेजेपी ने अपने 10 विधायकों का समर्थन दिया है। कुछ अन्य निर्दलीय विधायक भी भाजपा को समर्थन कर रहे हैं।
Leave a Reply