DSP ने ” International Anti Corruption Day ” पर दिया भाषण, कोई घूस मांगे तो 1064 पर काॅल करें, खुद एक घंटे बाद ₹ 80 हजार घूस लेते गिरफ्तार

[object Promise]

राजस्थान में बुधवार को एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर भाषण देने वाले डीएसपी को महज एक घंटे बाद ही घूस लेते हुए पकड़ा गया दरअसल, सवाई माधोपुर में एसीबी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी मीणा बतौर मुख्य वक्ता मौजूद थे। वहां उन्होंने भाषण दिया-

‘हमें पूरी ईमानदारी के साथ भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। केंद्र और राज्य सरकार का कोई भी कर्मचारी घूस मांगे तो टोल फ्री 1064 या हेल्पलाइन नंबर 9413502834 पर किसी भी समय पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।’

क्या है सवाई माधोपुर मासिक बंधी कांड?
बता दें कि बुधवार को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय जयपुर की टीम ने सवाई माधोपुर एसीबी चौकी में कार्रवाई की है। यहां पर एसीबी के डीएसपी भैरूलाल मीणा को अस्सी हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। रिश्वत की यह राशि सवाई माधोपुर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) महेश चंद मीणा से बतौर मासिक बंधी ली गई थी।

पहली बार पकड़ा गया ACB का डीएसपी 
राजस्थान एसीबी ने एंटी करप्शन डे पर दो अनूठे मामले पकड़े हैं। बारां जिला कलेक्टर इंद्रसिंह राव के पीए महावीर नागर को एक लाख 40 हजार की घूस लेते पकड़ा है। मामले में जिला कलेक्टर इंद्रसिंह राव का भी नाम आने के कारण राज्य सरकार ने उन्हें एपीओ कर दिया है। कलेक्टर पद पर रहते हुए रिश्वत कांड में एपीओ होने वाले राव राजस्थान के पहले अफसर हैं। इधर, सवाई मोधापुर एसीबी के डीएसपी को पकड़ा है। यह भी अपने आप पहला केस है जब एसीबी के ही डीएसपी स्तर के अधिकारी को घूस लेते धरा गया है।

कौन है रिश्वतखोर डीएसपी भैरूलाल मीणा?
एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि आरोपी डीएसपी भैरूलाल मीणा कोटा की आकाशवाणी कॉलोनी का रहने वाला है। सवाईमाधोपुर एसीबी चौकी में बतौर प्रभारी कार्यरत था। उसके खिलाफ बीते दो-तीन माह से लगातार मासिक बंधी की शिकायत मिल रही थी। बंधी भी वह एसीबी चौकी अफसरों को बुलाकर लेता था। इसलिए टीम लगातार उस पर नजर रख रही थी।

एसीबी के डीएसपी को मासिक बंधी देने आया था डीटीओ
जयपुर से भ्रष्टाचारा निरोधक ब्यूरो की टीम सवाई माधोपुर एसीबी कार्यालय पहुंची तो वहां करौली जिले के दलपुरा निवासी सवाई माधोपुर डीटीओ महेश चंद मीणा मासिक बंधी के 80 हजार रुपए देने आए हुए थे। जयपुर एसीबी टीम ने डीटीओ को रिश्वत देते और डीएसपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। डीटीओ सवाई माधोपुर में किराए के मकान में रहते हैं। एसीबी की तलाशी में उनके आवास से 1.61 लाख रुपए नकद मिले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *