CAA LIVE: थोड़ी देर में निकलेगा जयपुर में शांति मार्च , अल्बर्ट हॉल के लिए रवाना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

[object Promise]

जयपुर। नागरिकता संशाेधन कानून के खिलाफ देश में चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच आज सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस अल्बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक शांति मार्च निकालेगी। 35 से ज्यादा संगठन भी सुब मोतीडूंगरी रोड पर विरोध सभा के बाद इस शांति मार्च में शामिल होंगे।

LIVE अपडेट…

– राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अल्बर्ट हॉल के लिए रवाना हो गए हैं।
बड़ी संख्या में MD रोड पर मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सर्वसमाज के जिम्मेदार लोग विरोध सभा में मौजूद हैं। मंच पर कुरआन शरीफ की तिलावत
हो रही है।

इस शांति मार्च को ध्यान में रखकर जयपुर शहर के कमिश्नरेट इलाके में रविवार सुबह भी 6 बजे से मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वह रात 8 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा मेट्रो सेवा भी दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पैदल मार्च करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि वे रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे अलबर्ट हॉल से शांति मार्च निकालेंगे। गहलोत ने इस कानून को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया और कहा कि मार्च का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचकर होगा। आपको बताते जाए कि दो दिन पहले ही विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने सीएए के समर्थन में रैली की थी, इसमें केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल हुए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *