BJP के चुनावी काफिले पर नक्सली हमला, BJP विधायक समेत 5 की मौत

[object Promise]

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा के नकुलनार के पास विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर आज नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पीएसओ समेत 5 जवान शहीद हो गए। साथ ही विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई।

खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक नक्सलियों ने भीमा मंडावी के काफिले की एक गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। खबर है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश वघेल ने ‘High Level’ मीटिंग बुलाई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा विधायक भीमा मंडावी का काफिला दंतेवाड़ा से गुजर रहा था। इसी दौरान उनके काफिले पर नक्सिलयों ने आईईडी ब्लास्ट से हमला कर दिया। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

हमले में पीएसओ समेत 5 जवान शहीद हो गए। साथ ही भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई। जिस वाहन में भाजपा विधायक मंडावी सवार थे वो बुलेट प्रूफ था।

जैसा की आप जानते हैं इस समय देशभर में चुनावी माहौल है। 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान होगा। भाजपा विधायक भीमा मंडावी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले नक्सल प्रभावित दंतेवाडा में पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *