चंडीगढ़। हरियाणा में 90 विधायकों में से 84 विधायक करोड़पति हैं। रोहतक जिले में महम क्षेत्र के आज़ाद विधायक बलराज कुंडू सबसे अमीर हैं। सबसे अमीर दस विधायकों में कुंडू के अलावा आदमपुर क्षेत्र से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई, सिरसा क्षेत्र से हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के गोपाल कांडा, गन्नौर क्षेत्र से भाजपा की निर्मल रानी, बाढ़डा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी (जजपा) की नैना चौटाला, उचाना कलां क्षेत्र से उनके बेटे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, लोहारू क्षेत्र से भाजपा के जयप्रकाश दलाल, बादशाहपुर क्षेत्र से आज़ाद विधायक राकेश दौलताबाद और ऐलनाबाद क्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं।
भाजपा के 40 विधायकों में 37, जजपा के सभी 10 और कांग्रेस के 31 में से 29 विधायक करोड़पति हैं. हलोपा के इकलौते विधायक गोपाल कांडा भी करोड़पति हैं. इस समय 50 विधायकों के पास पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की सम्पत्ति है. इसके अलावा 13 विधायकों के पास 50 लाख से 2 करोड़ रुपए तक की सम्पत्ति है।
विधानसभा में दो ऐसे भी विधायक हैं, जिनके पास 50 लाख से कम की सम्पत्ति है। इनमें पटौदी (रिजर्व) क्षेत्र से भाजपा के सत्यप्रकाश जरावता और इसराना (रिजर्व) क्षेत्र से कांग्रेस के बलबीर सिंह शामिल हैं। पहली बार चुनाव जीते बलबीर सिंह सबसे गरीब विधायक हैं और उनके पास इस समय 40 लाख रुपए की सम्पत्ति है।
खट्टर सरकार के मंत्रियों में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल 76. 75 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 27.08 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के साथ दूसरे और उनके दादा व बिजली मंत्री रणजीत सिंह 74. सम्पत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास सिर्फ 1. 27 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है।
Leave a Reply