चंडीगढ़। हरियाणा में 90 करोड़ का धान खरीद घोटाला सामने आया है। राज्य के 15 जिलों की 1304 चावल मिलों में से 1207 मिलें घोटाले में शामिल पाई गई हैं। इन चावल मीलों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही इनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए जाएगे। इनसे ब्याज सहित रिकवरी की जाएगी। मिल मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
खाद्य व आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के.दास ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों की 300 टीमों ने फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद राज्य सरकार को इस घोटाले के संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जांच के दौरान चावल मिलों में 42 हजार मीट्रिक टन धान कम पाया गया है।
दास ने बताया कि मिल मालिकों को 64 लाख 400 मीट्रिक टन धान खरीद कर मिलिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन जांच के दौरान 42 हजार 589 मीट्रिक टन धान कम पाया गया है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार खुद मिलों तक धन पहुंचवाएगी और ट्रकों की तुलाई सरकारी कांटे पर होगी। यह ट्रक जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे और चंडीगढ़ से इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।
Leave a Reply