81 हजार 500 रुपए उड़ाए पेटीएम प्रतिनिधी बताकर खाते से

[object Promise]

जयपुर। एक शातिर ने पेटीएम प्रतिनिधी बनकर एक व्यक्ति से मोबाइल पर पेटीएम डाउनलोड करवाकर बैंक खाते में सेंध लगाकर साढ़े इक्यासी हजार रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। इस संबंध में प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-8 प्रताप नगर निवासी विनोद शास्त्री ने मामला दर्ज कराया है कि गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया। फोनकर्ता ने स्वयं को पेटीएम कंपनी का प्रतिनिधी बोलना बताया। पेटीएम के फायदे बताकर मोबाइल पर पेटीएम डाउनलोड करवाया। बैंक खाते से पेटीएम को जोड़ते ही चार बार में 81 हजार 500 रुपए निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ऑनलाइन ठगी का पता चला। पुलिस मोबाइल नंबर के आधर पर शातिर ठग की तलाश कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *