हत्या की आशंका, रात को दोस्त के साथ गया युवक सुबह घर पहुंचा तो मिला भाई का शव, रेता गया था गला;

[object Promise]

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में एक युवक का घर में शव पड़ा हुआ मिला। उसका गला रेता हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान युवक के शव के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। घटना कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला आम पड़ाव की है।

कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार सुबह मोहल्ला आम पड़ाव निवासी सनी पुत्र मनोज कुमार(28 वर्ष) अपने भाई सोनू के साथ रहता था। बीती रात सोनू अपने दोस्त के घर चला गया। सुबह जब वह घर वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और फर्श पर सनी का शव पड़ा था। समीप ही वो चाकू भी पड़ा हुआ था, जिससे सनी का गला रेता गया। पुलिस ने फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *