मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। हादसा मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में एक स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड गए। स्कॉर्पियो एनएच-28 पर जा रही थी, तभी ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।
घटनास्थल पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने हुई है। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार तड़के हुआ है।प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस दुर्घटना में जो स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है वह उसका रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का था।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को एंबुलेंस में रखकर श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है। मरने वाले सारे लोग मुजफ्फरपुर के हथौड़ी के रहने वाले थे। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो को हटाने का काम किया।
Leave a Reply