जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों के यस बैंक के जरिए ऑनलाइन भुगतान की प्रदान की हुई सुविधा को तुरन्त प्रभाव से वापस ले लिया है।
विद्युत उपभोक्ताओं की सूचनार्थ निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अब जयपुर डिस्काॅम के सभी उपभोक्ता अपने विद्युत बिलों का भुगतान यस बैंक द्वारा प्रदत्त आॅनलाइन सुविधा के माध्यम से नही करें।
इसके बाद भी यदि किसी उपभोक्ता द्वारा यस बैंक के जरिए भुगतान किया जाता है और जयपुर डिस्काॅम के बैंक खाते में समय पर भुगतान जमा नहीं होता है, तो यह उस उपभोक्ता विशेष की व्यक्तिगत जोखिम एवं खर्चे पर होगा और जयपुर डिस्काॅम इसके लिए उत्तरदायी नही होगा।
Leave a Reply