भोपाल। देश में 21 अक्टूबर को दो प्रमुख राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होने जा रहे हैं। फिलहाल इन दोनों प्रदेशों में भाजपा सरकार है। इससे भाजपा के हौसले काफी बुलंद हैं। ऐसे में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। उसे लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और अब उसके पास वापसी का पहला मौका है।
हालांकि लगातार सामने आ रही कांग्रेस नेताओं की फूट और अनर्गल बयानबाजी की खबरों से समर्थकों में निराशा है। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोडऩे के बाद कांग्रेस की नैया और डगमगा गई है।
एक दिन पहले वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी दिए गए बयान पर एक और अनुभवी नेता राशिद अल्वी के जोरदार हमले के बाद अब मध्यप्रदेश के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मामले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। सिंधिया ने कहा कि मैं किसी के कमेंट पर टिप्पणी तो नहीं करूंगा लेकिन हां, इसमें कोई शक नहीं कि कांग्रेस को आत्मावलोकन की आवश्यकता है।
Leave a Reply