बीजापुर. शनिवार को बीजापुर के जांगला प्रवास के दौरान उन्ही के ई-रिक्शा में सवारी करते नजर आये | इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी उनके साथ ई-रिक्शा की राइड में साथ दिखे . उन्होंने इस दौरान ई-रिक्शा चालक से काफी देर तक बातचीत भी की और उनकी परेशानियों को सुना .
आपको बता दें कि हर सामाजिक व आर्थिक परेशानी से लड़ते हुए बीजापुर की बेटी सविता दंतेश्वरी योजना से प्राप्त ई-रिक्शा से 15000 रुपए प्रतिमाह आमदनी कर रही है, अब वे स्वयं को स्वावलंबी महसूस करती है . कुछ दिनों पहले इन्ही स्वावलम्बी महिलों की कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र करते हुए तारीफ की थी |
आज जब वे छत्तीसगढ़ के बीजापुर प्रवास में पहुंचे, तो वे उन महिलों को भूले नहीं | उन्होंने आज स्वावलम्बी महिला की ई-रिक्शा में सवारी की | सविता ने प्रधानमंत्री को बिठाकर जांगला स्थित विकास परिसर दिखाया . इस दौरान दोनों के बीच योजना को लेकर चर्चा भी होती रही |
प्रधानमंत्री ने कहा- ”आज मुझे सविता साहू जी के ई-रिक्शा पर सवारी का अवसर भी मिला. सविता जी के बारे में मुझे बताया गया कि उन्होने नक्सली-माओवादी हिंसा में अपने पति को खो दिया था. इसके बाद उन्होंने सशक्तिकरण का रास्ता चुना, सरकार ने भी उनकी मदद की और अब वो एक सम्मान से भरा हुआ जीवन जी रही हैं.”
सविता साहू की कहानी बताते हुए पीएम मोदी ने राज्य के नक्सिलयों से हिंसा छोड़ने का आग्रह किया और कहा कि सरकार उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
यहां आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के मौके पर मैं हिंसा के रास्ते पर चल रहे युवाओं से यह कहना चाहूंगा कि संविधान आपके अधिकारों की रक्षा करता है. आपके अधिकारों की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है. आपको हथिार उठाने और अपनी जिंदगी नष्ट करने की जरूरत नहीं है.”
Leave a Reply