जयपुर । जयपुर के इतिहास में दूसरी बार राजस्थान स्टेट ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएमएस स्टेडियम वलोद्रम में 24 व 25 फरवरी को हुआ। इस चैंपियनशिप में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओ ने भी भाग लिया, जैसे मनीष कुमार, मुकेश कुमार कस्वा, मूलारन रविंदर और 48 साल के शिवराम जो इस चैंपियनशिप के सबसे बुजजुर्ग प्रतिभागी और वरिष्ठ वर्ग के राजस्थान के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता। चैंपियनशिप में कुल 17 टीमों ने भाग लिया जिसमें लगभग 17 जिलों के 150 लड़कों ने भाग लिया। चैंपियनशिप के तहत राजस्थान साइकिलिंग टीम का चयन किया जा रहा है जो 23 से 27 मार्च तक गुवाहाटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप मे भाग लेगी। चैंपियनशिप के लिए मुख्य आयुक्त राजेंद्र कंबोज थे।
प्रतियोगिताओं का अंतिम परिणाम इस प्रकार हैंः 4 किमी ब्यॅज अंडर16 कौंम्पटीश्न में नागौर के रामदयाल बिश्नोई पहले स्थान पर रहे; बीकानेर से मुकेश कुमार कासवान ने दूसरा और जयपुर के लव कुमार यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1 किमी व्यक्तिगत टायम ट्रायल ब्यॅज अंडर18 कौंम्पटीश्न में तीनों स्थान बीकानेर के एथलीटों ने जीते, अजयपाल बिश्नोई पहले स्थान पर रहे; विनोद गत दूसरे और गणेश राम बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे। 1 किमी व्यक्तिगत टायम ट्रायल एलीट मैन कौंम्पटीश्न में बीकानेर से देवेंद्र बिश्नोई पहले स्थान पर रहे; सांकुल जसवाल दूसरे और जोधपुर के पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। 500 मीटर व्यक्तिगत टायम ट्रायल ब्यॅज अंडर16 कौंम्पटीश्न में जयपुर के लव कुमार यादव पहले स्थान पर रहे; बीकानेर के विपुल बिश्नोई दूसरे स्थान पर और बीकानेर के रामचंद्र पुनिया तीसरे स्थान पर रहे। 7 किमी एलीट मैन स्क्रेच रेस कौंम्पटीश्न में मनोज भांभू पहले स्थान पर रहे; अजयपाल दूसरे और राम किशन भादू तीसरे स्थान पर रहे। 5 किमी लड़कों की अंडर 18 स्क्रेच रेस में आयुष जाखड़, मनीष कुमार के साथ सिर्फ मिनी सेकेंड के अंतर के साथ पहले स्थान पर रहे, जो दूसरे स्थान पर रहे और सुनील गोदारा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Leave a Reply