शिवपुरी। MP के शिवपुरी में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। शिवपुरी और ग्वालियर के सीमा क्षेत्र स्थित सुल्तानगढ़ पोल पर पिकनिक मनाने आए 12 लोग अचानक पानी बढ़ने से 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए। घटना शाम 4 बजे के आसपास की है। 15 अगस्त का अवकाश होने के कारण यहां पर बड़ी संख्घ्या में लोग पिकनिक मनाने एवं प्राकृतिक झरने में नहाने आए थे।
इस दौरान शाम 4 के आसपास अचानक झरने में पानी का प्रवाह तेज हो गया। इस बीच वहां करीब 20 लोग नहा रहे थे। शाम सवा सात बजे खबर लिखे जाने तक ये स्थिति है कि मौके पर लगातार बारिश हो रही है। अंधेरा भी घिर चला है। इसके चलते हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट करने में problem आ रही है। सुल्तानगढ़ झरने पर एनडीआरएफ की टीम के द्वारा 7.00 बजे से बचाव कार किया जा रहा है जिसमें हेलीकॉप्टर की मदद से यह कार्य किया जा रहा है।
साथ ही 30 लोगों की बहने की आशंका जताई जा रही है। इसमें दो लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है और 11 लापता है और 5 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है उनमें से कुछ लोग खतरा भांपते हुए तेजी दिखाकर किनारे पर चले आए लेकिन 12 लोग पानी में बह गए। अभी वहां करीब 30 लोग पानी में फंसे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक अभी भी लोग पानी में फंसे हुए थे। हालांकि पुलिस को सूचना मिल गई है।
ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच ने घटना की सूचना मिलते ही तत्घ्काल अपने स्घ्तर पर कुछ गोताखोरों को बुलाया है। इन गोताखोरों से उम्घ्मीद की जा रही है कि वे चट्टान पर फंसे हुए लोगों को निकाल लें। यहां मुख्घ्य रूप से दो चट्टानें हैं, जिनमें से एक बड़ी चट्टान पर करीब 30 लोग फंसे हुए हैं, जबकि दूसरी छोटी चट्टान पर एक अकेला व्यक्ति फंसा है।
शाम सवा पांच बजे तक ये स्थिति है कि घटनास्थल पर लगातार बारिश हो रही है, इससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस चट्टान को पानी छूकर बहने लगा है। जलप्रपात करीब सौ फीट गहरा है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है लेकिन दल अभी योजना बना रहा है।
Leave a Reply