मुंबई. जहां एक तरफ सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है. सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा फोन आने से हड़कंप मच गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान के पीए ने पुलिस के पास जाकर शिकायत करते हुए केस दर्ज कराया है.हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धामकी मिली थी. इसके बाद सलमान खान के पीए ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में कंप्लेंट दर्ज करवाई थी. जिस शख्स ने सलमान खान को यह धमकी दी थी, उसका नाम शाहरुख गुलाबनबी उर्फ शेरा है.
वह फिल्मों में काम न मिलने के कारण नाराज था. इसलिए उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी थी. उस शख्स ने सलमान के पीए को भी धमकाया था. साथ ही उसने सलमान के पिता को भी धमकी भरे कॉल्स किए थे. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस उस व्यक्ति की खोज में जुट गई थी. उस व्यक्ति को प्रयागराज के करेली से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था. बताया जा रहा है कि शेरा को मुंबई लाया जा चुका है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 22 नवंबर तक उसको हिरासत में रखा जाएगा. मामला सलमान खान के पिता से जुड़ा था तो मुंबई पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
बता दें आरोपी ने खुद को सलमान खान का बड़ा फैन बताते हुए सलमान खान के पीए से संपर्क किया और सलमान खान के नंबर की डिमांड की. जब आरोपी को सलमान खान का नंबर नहीं मिला तो उसने सलमान के पीए के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं आरोपी ने ये भी कहां कि वो छोटा शकील के लिए काम करता है और अगर उसकी बात सलमान खान से नहीं कराई गई तो वह सलीम खान को भी जान से मार देगा. जब आरोपी को सलमान खान का नंबर नहीं मिला तो उसने सलमान के पीए के साथ गाली गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं आरोपी ने ये भी कहां कि वो छोटा शकील के लिए काम करता है और अगर उसकी बात सलमान खान से नहीं कराई गई तो वह सलीम खान को भी जान से मार देगा.
Leave a Reply