विभिन्न कार्यों का पीडब्ल्यूसी बैठक में किया अनुमोदन

[object Promise]

जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत की अध्यक्षता में सोमवार को जेडीए के मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न कार्यों का अनुमोदन किया गया।
बैठक में हरचंदपुरा डेयरी योजना में अवाप्त भूमि के बदले 20 प्रतिशत रिहायशी एवं 5 प्रतिशत व्यावसायिक भूमि आवंटन तथा ग्राम रामचंद्रपुरा तहसील सांगानेर के खसरा नं. 704 एवं 705 पर एकल आवासीय भूखण्ड सृजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्राम गोविंदपुरा रोपाडा में फार्म हाउस एवं रिसोर्ट स्कीम के मानचित्र का अनुमोदन किया गया।
बैठक में जयपुर शहर में ट्रैफिक सिग्नल और एसीटीएस सिस्टम के रखरखाव कार्य के लिए 3.38 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई एवं पृथ्वीराज योजना में विभिन्न सेक्टर सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 4.98 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
बैठक में जेडीए सचिव अर्चना सिंह, वन संरक्षक सुनील छिद्री, निदेशक आयोजना आर.सी. विजयवर्गीय, निदेशक वित्त आदित्य कुमार पारीक, निदेशक अभियांत्रिकी-प्रथम एन.सी.माथुर, निदेशक अभियांत्रिकी-द्वितीय वी.एस. सुण्डा, अतिरिक्त आयुक्त गिरीश पाराशर, संबंधित जोन उपायुक्त, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *