लाठीचार्ज के विरोध में मालवीय नगर थाने पर भाजपा का धरना, देखें फोटोज

[object Promise]

जयपुर। मालवीय नगर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जयपुर शहर भाजपा की ओर से मालवीय नगर थाने का घेराव किया गया।
धरने में उपस्थित पूर्व मंत्री एवं विधायक कालीचरण सराफ, राजपाल सिंह शेखावत व अरुण चतुर्वेदी, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक नरपत सिंह राजवी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी, पूर्व विधायक अशोक परनामी, मोहन लाल गुप्ता व सुरेन्द्र पारीक, कैलाश वर्मा, पूर्व महापौर शील धाबाई, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व उप महापौर विमल कुमावत व मनीष पारीक, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व शहर अध्यक्ष राघव शर्मा व संजय जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, कला एवं सांस्कृतिक आयोग पूर्व अध्यक्ष अशोक पाण्डया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का राज आने के बाद आमजन पर अत्याचार बढ़ा है।

[object Promise]

कल मालवीय नगर मार्केट की थडियों में लगी आग से हुए नुकसान का मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा नेता सुमन शर्मा के साथ धरना दे रहे पीड़ितों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों के इशारे पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जो कि शर्मनाक है। सभी जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की इस दमनात्मक कार्यवाही की घोर निंदा करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए और अग्निकांड पीड़ितों को शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए।

मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल पुलिस ने भाजपा नेता सुमन शर्मा के साथ जो अभद्रता की और भाजपा कार्यकर्ताओं पर जो लाठीचार्ज किया वो कांग्रेस पार्टी से दो बार चुनाव लड़कर हार चुकी अर्चना शर्मा के इशारे व दबाव में किया है।

अर्चना शर्मा झूठ बोल रही है कि पीड़ितों ने उसे बुलाया था। जिनकी दुकानें जली हैं, वो सभी पीड़ित आज यहां मौजूद हैं और कल वो सभी सुमन शर्मा के साथ धरने पर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन सभी पर बिना वजह लाठीचार्ज किया। उस दोषी थानाधिकारी को तुरन्त बर्खास्त किया जाए।

[object Promise]

पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने बताया कि 17 तारीख सोमवार को प्रातः 11 बजे पुलिस कमिश्नरेट का घेराव किया जायेगा। सराफ ने आग लगने से बर्बाद हो चुके थड़ी मालिकों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 1.5 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा भी की। इस धरने में सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जयपुर शहर पदाधिकारी एवं पूर्व पार्षद उपस्थित रहें।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *