रेल और हवाई मार्ग से छत्तीसगढ़ आने वाले ऐसे यात्री जिनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है, उन्हें ही घर जाने की होगी अनुमति

[object Promise]

हेमंत कुमार साहू

छत्तीसगढ़ आगमन से 72 घंटे के भीतर कराये गये आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य

जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ऐसे यात्री जिनके पास निर्धारित समयावधि की आर.टी.पी.सी.आर. जांच टेस्ट रिपोर्ट नहीं होगी, उनकी कोविड टेस्ट जांच रेल्वे स्टेशन एवं एयरपोर्ट पर की जाएगी। कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एसओपी अनुसार संस्थागत क्वारेंटीन, कोविड केयर सेन्टर, अस्पताल में रखा जाएगा। यदि किसी हवाई यात्री द्वारा कोविड टेस्ट हेतु सहमति नहीं दी जाती है, तो ऐसी स्थिति में उसे स्वयं के व्यय पर 7 दिवस हेतु क्वारेंटीन होना होगा। छोटे बच्चों की कोविड टेस्टिंग के बारे में उनके पालकों की सहमति से टेस्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। फ्लाइट में पॉजीटिव यात्री के कान्टेक्ट ट्रेसिंग हेतु निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हवाई यात्रा से आने वाले ऐसे यात्री जिनकी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट नेगेटिव है, उन्हें भी 7 दिवस होम आइसोलेशन में रहने तथा होम क्वारेंटीन नियम का पालन करने की सलाह दी जाएगी। ऐसे यात्रियों के फॉलोअप के लिए भी संबंधित जिलों के कलेक्टर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। एयरपोर्ट स्थल पर आवश्यक व्यवस्था एवं कोरोना जांच एवं नियंत्रण के संबंध में आवश्यक जानकारी आगमन स्थल पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए भारत सरकार द्वारा पूर्व में जारी एसओपी का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रेल्वे स्टेशन पर कोविड टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को क्वॉरेंटीन सेंटर ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *