राजस्थान में हुई बारिश, बीकानेर , जैसलमेर में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

[object Promise]

जयपुर। प्रदेश में सोमवार को अचानक मौसम पलट गया है। अल सुबह से ही जैसलमेर और बीकानेर जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे तापमान में काफी गिरावट हो गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में आज श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, जैसलमेर व नागौर में ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है। इससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 14 जनवरी को अधिकांश जगह कोहरा छाने का आसार बताया जा रहा है। पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर सहित आठ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। 15 जनवरी को अलवर, सीकर, झुंझुनूं में ओलावृष्टि हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *