‘‘राजस्थान पर्यटन पाण्डाल’’सजा मुम्बई के बीकेसी में

[object Promise]

जयपुर। राजस्थान के पर्यटन निदेशक डॉ. भंवरलाल ने दो दिवसीय ‘‘दा वेडिंग जंक्शन शो-2019’’ का शुक्रवार को दीप प्रज्जवलित् कर विधिवत् शुभारम्भ किया। उन्होंने आगामी ‘‘विवाह सीजन’’ में भारतीय परम्परा के अनुसार विवाह रचाने वालो के लिए इस ‘‘मेगा शो’’ को अत्याधुनिक, किफायती एवं स्मरणीय बताया।

महानगर मुम्बई के बान्द्रा-कुर्ला काम्पलेक्स(बीकेसी) स्थित ‘‘शैफिटल हाटेल’’ में ‘‘वेडिंग जक्शन संगठन’’ द्वारा आयोजित इस इवेन्ट में देश भर से लगभग 80 भागीदार अपने-अपने उत्पादो के साथ हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में ‘‘डेस्टिनेशन वेडिंग’’ सम्बन्धित राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए ‘‘राजस्थान पर्यटन पाण्डॉल’’ को भी सजाया गया है।

पर्यटन निदेशक ने भारतीय परम्परागत विवाह सम्बन्धित विभिन्न उत्पादो से सजे स्टालो का फीता काट कर उद्घाटन् भी किया। उन्होंने सभी स्टालो का अवलोकन किया तथा उत्पादो के निर्माण, डिजायन, कारीगरी बाबत् जानकारी भी विस्तार से प्राप्त की। इस अवसर पर अनौपचारिक चर्चा में पर्यटन निदेशक ने भारतीय परम्परा विवाहोत्सव में आवश्यक सभी सुविधाओ की एक ही स्थान पर उपलब्धता की सराहना भी की।

इस दो दिवसीय इवेन्ट में मुम्बई वासियो के लिए राजस्थान के सभी संभागो में अवस्थित ‘‘पर्यटक विवाह स्थालो’ को आकर्षक चित्रो, फाल्डरो, हैण्डबिलो, पोस्टरो एवं ‘‘स्क्रीन प्ले’’ पर दर्शाया गया है। इवेन्ट की स्टालो पर दुल्हे-दुल्हन की परम्परागत् पोशाकों में शेरवानियां-अचकन, लहंगे-ओढ़णियां(वेश), दुलहन श्रृंगार, अत्याधुनिक मेकप सामग्री, ज्वैलरी, सजावटी सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया है।

राजस्थान पर्यटन विभाग के उप निदेशक मधुसुदन सिंह देथा ने आगामी समय में विवाह करने जा रहे मुम्बई वासियो से अनुरोध किया है कि वे राजस्थान सरकार के इस पाण्डाल में आ कर सम्पर्क करे एवं राजस्थान के विवाह डेस्टिनेशन से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करे। पाण्डाल प्रातः 11 से सांय 7 बजे तक आगन्तुको के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। इस इवेन्ट के दूसरे दिन शनिवार को विशाल ‘‘फैशन शो’’ का आयोजन भी रखा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *