मौत पासपोर्ट बनवाने आए बेतालघाट के युवक की बाइक फ‍िसली छिटक कर नदी में गिरने से

[object Promise]

गरमपानी : शहीद बलवंत सिंह वर्धा भुजान मोटर मार्ग पर बाइक रपटने से एक युवक कोसी नदी में जा गिरा। एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चला मृतक का शव कोसी नदी से बाहर निकाला। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

शुक्रवार सुबह बेतालघाट ब्लॉक के आमबाड़ी निवासी मनोज बधानी (25) पुत्र गिरीश चंद्र बधानी अपने साथी राहुल बोहरा तथा दो अन्य साथियों के साथ बाइक डीएल6 एएफ 1179 से पासपोर्ट बनवाने के लिए नैनीताल रवाना हुआ। मनोज मुंबई में निजी कंपनी में कार्यरत था। लॉकडाउन के बाद वह घर आया और अब नौकरी को विदेश जाने वाला था। सारी तैयारियों के बीच पासपोर्ट की आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद वह वापस लौट रहा था। शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग पर धारी ओडियार के समीप पहुंचा ही था कि एकाएक वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन वाहन हाईवे पर रपट गया। वाहन चला रहा मनोज कोसी नदी में जा गिरा जबकि उसका साथी राहुल मोटर मार्ग पर ही गिर गया। अपने साथी को कोसी नदी में गिरता देख वह भी पीछे से नदी में कूद गया पर मनोज का कुछ पता नहीं लग सका। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना गांव भी भिजवाई गई।

एसडीआरएफ, खैरना पुलिस तथा भुजान से राजस्व उपनिरीक्षक मय  टीम मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला करीब बीस मिनट बाद कोसी नदी की गहराई वाले स्थान से मृतक का शव बरामद कर लिया। मृतक के सिर फिर से काफी खून बह रहा था संभवत कोसी नदी के अंदर पत्थरों से उसे चोट लगी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता का रो रो कर बुरा हाल था वही गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। एसडीएम विनोद कुमार व थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *