मोदी सरकार सिर्फ 15 से 20 उद्योगपतियों के लिए करती है काम- राहुल गांधी

मोदी सरकार सिर्फ 15 से 20 उद्योगपतियों के लिए करती है काम- राहुल गांधी

सिमडेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा है कि मोदी जी ने आपसे पैसा छीनकर अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी की जेब में डाला, उनका टैक्स माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार गरीबों की रक्षा नहीं करेगी, किसानों को सही एमएसपी नहीं देगी तब तक इस देश में रोजगार पैदा नहीं होगा। यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज झारखंड के सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

गांधी ने कहा कि मोदी जी दिनभर अपने 15 से 20 मित्रों को पैसा देते रहते हैं। यह मोदी की सरकार नहीं है। यह अंबानी और अडानी की सरकार है। इनका मकसद अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों को पैसा देना ही है। यह रोजगार की बात करते हैं, लेकिन आपको एक पैसा नहीं देते।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पहले आपको 35 किलो अनाज देने की बात करते थे, आज आपको 5 किलो अनाज देते हैं। मनरेगा, भोजन का अधिकार जो भी हमने आपके लिए किया उसका पैसा सीधे तौर पर 15 से 20 लोगों के जेब में गया है। आपको झारखंड में गठबंधन की सरकार बनानी पड़ेगी। अगर आप अपनी जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना चहाते हैं तो आपको कांग्रेस पार्टी को जिताना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह देश किसी एक विचारधारा की नहीं है, अलग-अलग धर्म हैं, जातियां हैं। कांग्रेस पार्टी सभी को एक साथ लेकर चलती है। हम हिंसा नहीं करते, हम प्यार से काम करतें हैं। यह देश तभी आगे बढ़ेगा जब सभी को प्यार से लेकर आगे बढ़ा जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि जो छत्तीसगढ़ की सरकार ने जनता के लिए किया है वहीं हम झारखंड में आपके लिए करेंगे। कर्जमाफी करेंगे और किसानों के लिए काम करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *