[object Promise]
पटियाला: सरहद रोड पर 2 गुटों में हुई मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स की सरेआम पिटाई की जा रही है। यह तमाशा तकरीबन 10 से 15 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान कोई भी पुलिस मुलाजिम नहीं पहुंचा। पीड़ित के पिता के मुताबिक 100 नंबर पर कॉल करने पर भी कंट्रोल रूम द्वारा फोन नहीं उठाया गया, जिसके बाद वो पैदल चलकर फगन माजरा चौकी तक पहुंचे और जब वहां पर पुलिस पहुंची तो पीड़ित बेहोश हो गया था और मारपीट करने वाले सभी लोग वहां से फरार हो चुके थे।
पीड़ित के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस उल्टा उनपर ही मामला दर्ज करने की धमकी दे रही है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
Leave a Reply