गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने बुधवार को गुरुग्राम जिले के मानेसर में एक नए नगर निगम (एमसी) का गठन करने का फैसला किया, जिसमें 29 निकटवर्ती गांव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मानेसर नगर निगम में मानेसर (ग्रामीण एवं शहरी), कासन, खोह, नाहरपुर कासन, नवादा, फतेहपुर, ढाणा, बास कूसला, बास हरिया, कांकरोला, भांगरोला, ढोरका, वजीरपुर, बढ़ा, सिकंदरपुर रामपुर (गांव शिकोहपुर की राजस्व संपदा में स्थित), शिकोहपुर, नखड़ोला, बार-गुर्जर, नौरंगपुर, मेवका, हयातपुर, सहरावन, नैनवाल, कुकड़ोला, झुंड सराय (वीरान), झुंड सराय (आबाद), फाजलवास, गोपालपुर और गढ़ी-हरसरू गांवों को शामिल किया है।
इन 29 गांवों को शामिल करने के बाद ही मानेसर नगर निगम तीन लाख की न्यूनतम आबादी के तय मानदंडों को पूरा करेगा। वर्तमान सीमाओं के अनुसार इस नए निगम का कुल क्षेत्रफल 124.32 वर्ग किलोमीटर होगा।
Leave a Reply