मध्य प्रदेश पुलिस ने कहा, विकास दुबे के खिलाफ उज्जैन में मामला दर्ज नहीं

[object Promise]

भोपाल। गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में कानपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पकड़ा गया। उज्जैन में विकास दुबे के पकड़े जाने को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रेस वार्ता की है। उज्जैन के एसपी ने बताया कि विकास दुबे से उज्‍जैन पुलिस ने लगभग 8 घंटों तक पूछताछ की है। एसपी ने कहा कि उज्‍जैन पुलिस ने पारदर्शी कार्रवाई की है। सभी तथ्‍यों से यूपी एसटीएफ को अवगत करा दिया गया है। उज्जैन के एसपी ने बताया कि विकास दुबे ने अपना नाम गलत बताया था। उज्‍जैन में विकास दुबे के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

उज्‍जैन पुलिस ने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ को ट्रांसफर किया है। एसपी ने कहा कि अभी तक जो भी तथ्‍य सामने आए हैं उसके आधार पर गिरफ्तारी की गई है। मध्य प्रदेश पुलिस ने कहा कि उज्जैन में विकास दुबे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। मध्य प्रदेश की पुलिस ने कहा कि हमने यूपी एसटीएफ के हवाले विकास दुबे को कर दिया है।

यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

यूपी पुलिस की एसटीएफ ने विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन कोर्ट में लिखा पढ़ी के बाद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने सीधे विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन में महाकाल थाने की पुलिस ने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है।

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद विकास दुबे बिकरू गांव से निकल कर दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद शहर में पनाह लेने के लिए छिपा था। इसी बीच पुलिस को हनक लग गई इसके बाद वह अपनी लोकेशन बदलकर ओयो होटल छिपने की कोशिक की। हालांकि, यहां भी सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद वह होटल से निकल गया। इसी बीच मीडिया में ऐसी खबर आई कि वह नोएडा के फिल्म सिटी में मीडिया के सामने सरेंडर कर सकता था पर आज सुबह वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *