भूला नहीं है देश आपातकाल की यातनाओं को – शिवराज सिंह चौहान

[object Promise]

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपातकाल को याद करते हुए कहा है कि देश आज भी आपातकाल की क्रूर यातनाओं को नहीं भूला है।

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “देश आपातकाल की उन क्रूर यातनाओं को आज भी नहीं भूला है, लेकिन देश आगे बढ़ेगा। इस संकल्प के साथ कि राष्ट्र उत्थान ही हमारा पहला धर्म है। भारत की आत्मा को बचाने के लिए अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले महान आत्माओं के चरणों में विनम्र श्रद्घांजलि।”

चौहान ने देश के लोगों के जज्बे को याद करते हुए कहा, “विविध रंगों और विचारों से रंगा यह देश न कभी झुका है और न झुकेगा। आपातकाल लगाने वाले नहीं रहे और न वह विकृत मानसिकता रहेगी। कांग्रेसी स्वयं को आज भी विशिष्ट समझते हैं, दूसरों को आम और स्वयं को खास समझने का यह भाव अब नहीं बदला, तो यह देश उन्हें बदल देगा। 1975 में आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था।”

मुख्यमंत्री चौहान ने कवि नागार्जुन की कविता की कुछ पंक्तियां भी साझा की है। यह पंक्तियां इंदिरा गांधी पर हमला करने वाली थीं। नागार्जुन ने लिखा था, “छात्रों के लहू का चस्का लगा आपको, किसी ने टोका तो ठस्का लगा आपको, फूल से भी हल्का समझ लिया आपने हत्या के पाप का, इन्दु जी, इन्दु जी, क्या हुआ आपको!”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *