भाजपा निकालेगी प्रदेश में 2 से 31 अक्टूबर तक गाँधी संकल्प यात्रा

[object Promise]

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 02 अक्टूबर से सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक ‘‘गाँधी संकल्प यात्रा’’ निकालेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जयपुर में 02 अक्टूबर को गाँधी सर्किल से संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा तक ये यात्रा निकाली जायेगी।

पूनियां ने कहा कि पूरे प्रदेश में ‘गाँधी संकल्प यात्रा’’ प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में निकाली जायेगी। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, पार्टी के पदाधिकारियों सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य गाँधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर गाँधी जी के विचारों को जनसामान्य तक पहुँचाना है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा का प्रयास होगा कि ‘‘नारों की नहीं-जन सरोकारों की राजनीति हो।’’ गाँधी जी की सोच के अनुसार गाँवों के विकास के लिए भाजपा की सरकारों ने अनेकों प्रयास किये और गाँव, किसान के उत्थान की योजनाएं चलायी। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गाँधी जी के विचारों में साम्यता थी, इसीलिए भाजपा ने अपनी सरकारों में गरीब व्यक्ति की चिंता करते हुए अन्त्योदय योजना शुरू की थी।

पूनिया ने कहा कि असल में तो भाजपा ने ही गाँधी जी के विचारों को जमीन पर उतारा है। मोदी जी की सरकार के दौरान खादी का व्यापक प्रचार हुआ। गाँधी जी के स्वच्छता के नारे को जमीन पर उतारने का काम 10 करोड़ शौचालय बनाकर नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया। छूआ-छूत खत्म करने के लिए खुद मोदी जी ने आगे बढ़कर लोगों को प्रेरित किया। गाँवों के विकास और ग्राम स्वराज की गाँधी जी की संकल्पना को भाजपा की सरकारों ने ही साकार किया। कांग्रेस ने गाँधी जी के केवल नाम का इस्तेमाल कर सŸाा भोगी, उनके विचारों को कभी नहीं अपनाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *