बीस सूत्री “अध्यक्ष” ने बर्बाद “फसलों” की “मुआवजा” देने के लिए “उपायुक्त” से किया “मांग”

[object Promise]

संवाददाता-विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों के पालतू पशु भी ठंड से ठिठुर कर मर रहे हैं। वही रात- दिन मेहनत करके प्रखंड में वर्षा नहीं होने के बावजूद भी डीजल पम्प से खेत पटाकर कर,धान पटा कर किसानों ने उपजाए थे। जब धान को घर ले जाने की बारी आई तो ऐसी आपदा कहर किसानों पर आई की पानी से धान सड़ रहा है। उधर जिला को सुखाड़ घोषित किया गया,लेकिन अभी तक किसानों को एक पैसा नहीं मिला ।

फसल बीमा के लाभ से किसान वंचित हैं। प्राकृतिक विपत्ति से किसानों का धान का फसल तो सड़ ही रहा है। खेत में हाल ही में बोय चना, गेहूं, सरसों का भी अंकुर सड़ गया, जिससे किसान पर चौतरफा मार पड़ते जा रहा है। अब किसानों को अपना पेट पालना भी मुश्किल हो गया है। उक्त सभी बातों की जानकारी प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष रामलला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने कहा कि मैं प्रेस के माध्यम से उपायुक्त से मांग करता हूँ कि फसल नुकसान का मुआयना कराकर किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने की कृपा की जाए। इसके लिए तमाम मजदूर किसान आपका आभारी रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *