बिहार में वाहन फूंके नक्सलियों ने, उठा ले गए कर्मचारी को भी

[object Promise]

गया । बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र में सशस्त्र नक्सलियों ने गुरुवार रात एक सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर को फूंक दिया और वहां से एक कर्मचारी को अपने साथ लेते चले गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक दस्ता गुरुवार रात महावीरगंज गांव पहुंचा और वहां ग्राम पंचायत के द्वारा बनाई जा रही पानी टंकी और सड़क निर्माण में लगे एक ट्रैक्टर को फूंक दिया।

बांके बाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया, “नक्सली जाने के दौरान वहां काम करा रहे कर्मचारी विनोद यादव को भी अपने साथ ले गए हैं।”

सूत्रों का कहना है कि नक्सली कई मजदूरों को अपने साथ ले गए थे, परंतु कुछ दूर जाने के बाद सभी मजदूरों को उन्होंने छोड़ दिया। लेकिन विनोद को वे अपने साथ लेते चले गए।

पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *