बाइक के चक्के में साड़ी फंसने के बाद सिर के बल गिरी महिला, मौके पर हुई मौत

[object Promise]

आरा: बिहार के आरा जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव के पास की है. मिली जानकारी अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव निवासी नंदजी सिंह की 46 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी है, जो भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर दवाई लेने गयी थी, इसी दौरान बाइक के चक्के में साड़ी फंसने की वजह से वह सिर के बल बाइक से गिर गयी.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

 

इधर, स्थानीय लोगों ने आननफानन घायल महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह अपने भतीजे मुन्ना के साथ बाइक से बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया दवाई लेने गई थी.

 

असंतुलित होकर बाइक से गिरी महिला

 

इसी क्रम में जब वह वापस बाइक से घर लौट रही थी, तब भड़सरा गांव के समीप उसकी साड़ी बाइक के चक्के में फंस गई, जिससे वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

 

ऐसे में महिला की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को वापस गांव ले गए. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया. हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *