उदयपुर। झीलों की नगरी में चल रहे तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल में शनिवार को बच्चों ने उदयपुर के आस-पास तालाबों में विदेशी मेहमान परिंदों को देखा। इन परिंदों को देखने और इनके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शहर की झीलें फतहसागर, पीछोला में बर्ड वॉचिंग के बाद बच्चों को मंगलवाड़, मेनार व भटेवर के तालाबों में जलक्रीड़ा करने वाले परिंदों को दिखाया गया। मेंटर विजेंद्र परमार, विजय यादव, शरद अग्रवाल ने पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
किशन करेरी व बड़वई तालाब पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनसी जैन भी पहुंचे और उन्होंने बच्चाें और पक्षी प्रेमियों के साथ बर्ड वॉचिंग की। यहां पर पक्षी विशेषज्ञ विनय जैन, प्रदीप जोशी, डॉ. राम मेघवाल, डॉ. कमलेश शर्मा, पंकज सैन ने बच्चों को बर्ड वॉचिंग करवाई। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के दूसरे दिन बच्चों और प्रबुद्ध जनों को पांच अलग-अलग जलाशयों की सैर कराई गई और यहां पर पक्षियों की अठखेलियां से रूबरू कराया गया।
इन परिंदों को देखा बच्चों ने:
नॉदर्न शावलर, नॉर्थरन पिनटेल, ब्लैक टेल्ड गोडविट, ग्रेट प्लिकेन, डालमशन पेलिकन, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल, इंडियन रिवर टर्न, पर्पल हेरॉन, ग्रे हेरॉन, ग्लॉसी आइबिस, गढ़वाल, कॉमन टील आदि प्रवासी और माइग्रेटरी बर्ड्स का अवलोकन कर बच्चे बहुत खुश हुए।
Leave a Reply