बजरंग दल : राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी बोले, राम मंदिर धन संग्रह अभियान में संघ परिवार के 50 लाख स्‍वयंसेवक जुटेंगे

[object Promise]

रांची, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा है कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह हेतु 15 जनवरी से 27 फरवरी तक पूरे देश में अभियान चलेगा। इस अभियान में देश भर से संघ परिवार के 50 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके लिए लगभग 10 लाख टोलियां बनाई गई है। 44 दिनों में 5 लाख 23 हजार गांवों के 13 करोड़ परिवारों के 65 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा। वह रांची में शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

[object Promise]
सोहन सोलंकी ने कहा कि जनवरी 2024 में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। देश के 523000 गांवों के 13 करोड़ परिवारों के 65 करोड़ लोगों से 44 दिनों में संपर्क करके इतिहास रचा जाएगा।

सोहन सोलंकी ने कहा कि देश-विदेश के करोड़ों हिंदुओं को अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर का इंतजार है। सभी लोग इसमें सहयोग करने के लिए तैयार हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तय किया है कि हम सरकार से इसमें कोई आर्थिक सहयोग नहीं लेंगे। ऐसे कई पूंजीपति हैं जिन्होंने कहा है कि हम मंदिर का बजट पूरा कर सकते हैं। संगठन ने निर्णय लिया कि हम गांव- गांव जाएंगे, जन-जन तक जाएंगे। हर हिंदू का सहयोग राम मंदिर निर्माण के लिए लेंगे।

दूसरे धर्म के जो राम भक्त हैं, अगर वे सहयोग करना चाहते हैं तो उनकी भी मदद लेंगे। कहा कि विश्व के इतिहास का यह सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान होगा। वास्तव में इस अभियान के माध्यम से राम जन्‍म भूमि पर बनने वाले पवित्र राम मंदिर के बाद रामराज्य यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने संभावना जताई कि जनवरी 2024 में मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा और मंदिर के शिखर पर भव्य भगवा ध्वज फहराने लगेगा। उस वर्ष विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *